-
Advertisement
बीजेपी 4 को,कांग्रेस 5 को जारी करेगी अपना मेनिफेस्टो
हिमाचल की दोनों प्रमुख राजनीतिक दल चार-पांच नवंबर को अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी करने जा रहे हैं। कांग्रेस(Congress) पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 5 नवंबर को अपना मेनिफेस्टो जारी करने वाली है। मेनिफेस्टो (Manifesto) में जनता के लिए बेनिफिट होगा और जनता से जुड़ी हुई हर मांग को इसमें जोड़ा जाएगा। इससे पहले चार नवंबर को बीजेपी (BJP) अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। उम्मीद की जा रही है कि भगवान पार्टी ओपीएस (OPS) नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए कोई घोषणा कर सकती है।

