-
Advertisement
बीजेपी को सर्वव्यापी बनाने में महिला मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना
Last Updated on March 3, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना (Avinash Rai Khanna) ने चिंतपूर्णी में महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए मोर्चों की अहम भूमिका है। इसमें महिला मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को हमेशा मान सम्मान दिया है , बीजेपी (BJP) ने ही महिलाओं का आरक्षण पंचायत चुनावों में 50 फीसदी लागू कर महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण पेश किया था।
यह भी पढ़ें: अंदर चल रही थी बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक, बाहर लगे सीएम “गो बैक” के नारे
हिमाचल बीजेपी प्रभारी (Himachal Bjp Incharge) अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने लोकसभा में अध्यक्ष पद पर महिला की नियुक्ति की थी और वर्तमान में भारत में केंद्र सरकार द्वारा 6 महिला राज्यपालों की नियुक्तियां भी की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण उत्तम कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं ने बीजेपी (BJP) सशक्तिकरण के लिए एड़ी चोटी का दम लगाया है । उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा (Mahila Morcha) ने जिस प्रकार से कोविड-19 संकट काल के समय कार्य किया है वह सराहनीय है, पूरे देश में महिलाओं ने इस संकट काल में जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में है और जिस प्रकार से पंचायती राज चुनावों में महिलाएं जीत के आई है वह सराहनीय है।