-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में उपचुनावों का शेडयूल जारी, 30 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
Last Updated on September 28, 2021 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित चल रहे उपचुनावों को लेकर आखिरकार आज चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर होने वाले उपचुनावों का शेडयूल जारी कर दिया। हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों के लिए 30 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 2 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। हिमाचल के अलावा देश भर में खाली चल रही विधानसभा और लोकसभा की सीटों के लिए भी उपचुनावों का शेडयूल जारी कर दिया गया है। इस संदर्भ में भारतीय चुनाव आयोग ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन अपलोड कर दी है।
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें,…..
हिमाचल का चुनावी शैडयूल
हिमाचल प्रदेश में 8 अक्तूबर को नामांकन भरे जाएंगे। उसके बाद 11 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी और 13 अक्तूबर को नाम वापिस लिए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को वोटिंग का दिन तय किया गया है। इसके बाद 2 नवंबर को काउंटिंग होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें मंडी संसदीय क्षेत्र और कांगड़ा जिला का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र, सोलन जिला का अर्की विधानसभा क्षेत्र और शिमला जिला का जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
पहले किया था इनकार
राज्य सरकार ने पहले चुनाव आयोग को चुनाव स्थगित करने का सुझाव दिया था। यहां फेस्टिव सीजन और विपरित भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला दिया गया था। लेकिन उसके बाद राज्य सरकार को केंद्र से फटकार भी खानी पड़ी थी। उसके बाद सीएम जयराम ठाकुर को दिल्ली बुलाया गया था।\
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group