-
Advertisement
Himachal Cabinet: करुणामूलक भर्तियों का रास्ता खोला,आय सीमा को 3 लाख करने का फैसला
Himachal Cabinet : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज तीसरे दिन कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। कैबिनेट ने करुणा मूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे आश्रितों को राहत प्रदा की है। सरकार ने इन भर्तियों के लिए वार्षिक आय सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए करने का फैसला किया है। इस में सबसे पहले एकल नारी और 45 वर्ष से कम उम्र के अनाथों को आवेदन में प्राथमिकता दी जाएगी। करुणामूलक आधार कैबिनेट ने 500 पदों को स्वीकृत किया है। ये पक्की नौकरियां होंगी, जोकि तीन व चार श्रेणी पदों पर मिलेगी।
B.Sc नर्सिंग की सीटें बढ़ाने का फैसला
कॉलेज में B.Sc नर्सिंग की सीटें बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे अधिक छात्रों को नर्सिंग शिक्षा में अवसर मिलेगा। एसएनजीएनसी शिमला में बीएससी नर्सिंग की सीटों को 60 से बढ़ाकर 100 किया गया। टांडा मेडिकल काॅलेज में इसे 30 से बढ़ाकर 60 किया गया है।
महिलाएं भी कर सकेंगी 12 घंटे की ड्यूटी
कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश फैक्टरी नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत अब महिलाएं भी अपनी इच्छानुसार उद्योगों में आठ की बजाय 12 घंटे की ड्यूटी कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें ओवरटाइम मिलेगा।
बैठक में मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इस पार्क के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
