-
Advertisement
Himachal Congress कमेटी सचिव वीरेंद्र सूद का निधन, दौड़ी शोक की लहर
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लिए आज एक दुख भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विरेंद्र सूद की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (State Congress President Kuldeep Rathore) द्वारा सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज का दौरा किया गया था। वीरेंद्र सूद भी वहां मौजूद थे और कार्यक्रम के बाद वीरेंद्र सूद (Virendra Sood) की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें आपातकाल में मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती किया गया।
यह भी पढ़ें: Kullu: ऑनलाइन ठगी मामले में SBI का सीएसपी कर्मचारी झारखंड से Arrest
वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र सूद की अचानक से हुई मौत से सभी स्तब्ध हैं और उनके जुझारू पन को लेकर उन्हें सभी याद कर रहे हैं। बता दें कि वीरेंद्र सूद पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और वे कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में कई पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ वह सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर के चेयरमैन भी थे।
यह भी पढ़ें: Mukesh का आरोप- जयराम #Corona पॉजिटिव रोगियों पर राजनीति करने का कर रहे प्रयास

