-
Advertisement
हिमाचल में अब तक Corona के 1,743 केस, कांगड़ा में 1,215 मामले-48 की मृत्यु
Last Updated on May 17, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 1,743 मामले आए हैं। वहीं, 3,444 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज अब तक 48 लोगों की जान गई है। कांगड़ा में 25, सोलन में 10, शिमला व सिरमौर में चार-चार, ऊना में तीन, किन्नौर व मंडी में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में चकोल बैजनाथ की 56 वर्षीय महिला, टिप्पा मैक्लोडगंज की 83 वर्षीय महिला, बलेहड़ धर्मशाला के 45 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ के 75 वर्षीय व्यक्ति, शमीरपुर के 37 वर्षीय युवक, गरला फतेहपुर के 80 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ के एक 72 वर्षीय पॉजिटिव, सेओं शाहपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली की 70 वर्षीय महिला, बेदी की 69 वर्षीय महिला व ऊना जिला की 44 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। खैरा की 60 वर्षीय महिला, नौशहरा देहरा की 55 वर्षीय महिला, पड्डेर नगरोटा की 52 वर्षीय महिला, टंग नरवाणा के 57 वर्षीय व्यक्ति, लंज के 57 वर्षीय व्यक्ति, जिंद की 40 वर्षीय महिला, दुगोली की 54 वर्षीय महिला, सुलाह पालमपुर की 48 वर्षीय महिला, मूहल के 72 वर्षीय व्यक्ति, गार्गन नूरपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, बयाल पंचरूखी के 75 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी की 83 वर्षीय महिला, लोहरड़ी के 36 वर्षीय युवक व जवाहर नगर धर्मशाला के 42 साल के व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 61 हजार 983 पहुंच गया है। अभी 35 हजार 439 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 24 हजार 434 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 2,359 है।
यह भी पढ़ें: कोरोना की रफ्तार धीमी हुई, ब्लैक फंगस का इंजेक्शन बाजार से गायब-टाउते ने डराया
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) जिला में 1,215, सिरमौर में 244, हमीरपुर (Hamirpur) में 141, शिमला में 53, ऊना (Una) में 43, बिलासपुर में 32, चंबा में 14 व किन्नौर में एक मामला आया है। कांगड़ा के 1,241, सोलन के 395, शिमला (Shimla) के 374, मंडी के 341, हमीरपुर के 299, सिरमौर के 297, चंबा के 224, ऊना के 205, कुल्लू (Kullu) के 48 और किन्नौर के 20 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में 11 हजार 524 एक्टिव केस हैं। मंडी में 3,529, सोलन में 3,059, शिमला में 2,803,बिलासपुर में 2,864, सिरमौर में 2,789, हमीरपुर में 2,543, ऊना में 2,474, चंबा में 2,140, कुल्लू में 853, किन्नौर में 343 व लाहुल स्पीति में 231 सक्रिय मामले (Active Case) हैं। कांगड़ा में 686, शिमला में 467, मंडी में 266, सोलन में 209, ऊना में 177, हमीरपुर में 146, सिरमौर में 125, कुल्लू में 110, चंबा में 90, बिलासपुर में 38, किन्नौर में तीस व लाहुल स्पीति में 14 की अब तक मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1,167 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 175 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 978 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 14 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। अभी 1,216 पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group