-
Advertisement
Himachal में अब तक Corona के 991 केस, कांगड़ा में ही 409 मामले-16 की मृत्यु
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक कोरोना (Corona) के 991 नए मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में ही अब तक 409 केस हैं। वहीं, 916 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज अब तक 16 लोगों की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) में सात, सोलन में तीन, मंडी व ऊना में दो-दो और कुल्लू व शिमला में एक-एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में कलोहा तहसील रक्कड़ की 72 साल की महिला की जान गई है। टिक्करी बैजनाथ के 70 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर इनकम टैक्स ऑफिस के पास निवासी 52 वर्षीय महिला, कोतवाली बाजार की 47 वर्षीय महिला, रैत शाहपुर की 60 साल महिला, बणी कांगड़ा के 50 साल के व्यक्ति व कुल्हान हमीरपुर की 58 की महिला ने अंतिम सांस ली है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 88,496 पहुंच गया है। अभी 13,640 एक्टिव केस हैं। अब तक 73,478 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1339 है। कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 83.31 फीसदी है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 32 लोगों की मृत्यु, कांगड़ा में 12 ने तोड़ा दम-1,363 केस
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 409, शिमला में 180, सोलन (Solan) में 135, हमीरपुर (Hamirpur) में 107, सिरमौर में 71, मंडी में 67, कुल्लू (Kullu) में 19 व किन्नौर में तीन मामले आए हैं। कांगड़ा के 229, शिमला (Shimla) के 162, सोलन के 138, मंडी के 91, हमीरपुर के 84, ऊना के 83, सिरमौर के 75, कुल्लू के 35 व किन्नौर के 19 ठीक हुए हैं। इस वक्त कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 3,339 एक्टिव केस हैं। सोलन में 2,402, शिमला में 1,586, सिरमौर में 1,328, मंडी में 1,154, हमीरपुर में 1,080, ऊना में 954, बिलासपुर में 758, कुल्लू में 474, चंबा में 279, लाहुल स्पीति में 179 व किन्नौर में 107 सक्रिय (Active Case) मामले हैं। शिमला के 322, कांगड़ा के 322, मंडी के 163, ऊना (Una) के 100, सोलन व कुल्लू के 92-92, हमीरपुर के 77, चंबा के 57, सिरमौर के 54, बिलासपुर (Bilaspur) के 30, किन्नौर के 17 व लाहुल स्पीति के 13 लोगों की जान अब तक गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से लौटे व्यक्ति की लापरवाही पड़ी भारी, पहले मां को खोया और अब गांव खतरे में
आज अब तक 1,046 सैंपल आए जांच को, 131 नेगेटिव, 42 पॉजिटिव
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1,046 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 131 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 873 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 42 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 4,802 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

