-
Advertisement
हिमाचल: दो IAS को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, दो HAS किए इधर से उधर, आदेश जारी
शिमला। हिमाचल सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वहीं दो एचएएस अधिकारियों के तबादला (Transfer) आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार निदेशक एवं सदस्य सचिव पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी परिषद आईएएस ललित जैन को निदेशक लैंड रिकार्ड शिमला का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) सौंपा गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्या विभाग के निदेशक विवेक भाटिया को हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त और विकास निगम का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के 154 कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला पदोन्नति का तोहफा
इसी तरह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 2011 बैच के एचएएस अधिकरी (HAS Officers) केवल राम सेजल को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग का सचिव लगाया गया है। जबकि अजीत कुमार भारद्वाज भार मुक्त हो गए हैं। वहीं दिप्ती मंढोत्रा को एसिस्टेंट कमिश्नर (लीव रिजर्व) टू डिप्टी कमिश्नर कुल्लू लगाया गया है। विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर तहसीलदार मुकेश शर्मा को एचएएस पद पर पदोन्नति दी गई है। मुकेश शर्मा को एसी टू डीसी सिरमौर लगाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

