- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2021 (एचएएस-2021) आदि संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का शेडयूल जारी कर दिया है। विभिन्न श्रेणियों के 29 पदों की परीक्षा के लिएइन्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन होने है। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और सीधे खारिज कर दिया। एचएएस के सात पद भरे जाएंगे इसके अलावा तहसीलदार के 14 पद और ग्रामीण विकास विभाग में बीडीओ के पांच पद भरे जाने हैं। कोषा और लेखाकार विभार में तीन पद भरे जाने है।
अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर विजिट कर सकते हैं।
- Advertisement -