-
Advertisement
ब्रेकिंगः जयराम सरकार की कर्मचारियों पर नकेल, जारी हुआ नोटिस
Last Updated on February 25, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। सरकार ने नोटिस जारी कर धऱना -प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर नुकेल कस दी है। हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए ने कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार ने सिविल सर्विस रूल्स 3 और 7 का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं कि प्रदर्शन, बहिष्कार, पेन डाउन स्ट्राइक और इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीं ऐसे कर्मचारियों पर अपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बजट सत्रः सीएम जयराम बोले- हेल्पलाइन नंबर में सुबह तक 60 लोगों ने रजिस्टर किया
संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कार्मिक विभाग ने पेन डाउन स्ट्राइक और मास लीव पर जाने को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर मंडी से शुरू हुई पदयात्रा और डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। बीते दिनों सीएम भी बयान जारी कर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके हैं। आज विधानसभा के बाहर विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया और कहा कि कर्मचारियों से उनका हक छीना जा रहा है।