-
Advertisement
सुक्खू सरकार ने 22 नायब तहसीलदारों के किए तबादले, पढ़े किसे कहां भेजा
Last Updated on January 16, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा की ओर से सोमवार को एक साथ 22 नायब तहसीलदारों का तबादला संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार मंडी मंडल में नायब तहसीलदार रमेश शर्मा को टौंणी देवी, कृष्ण चंद बल्ह, केशव राम उदयपुर(लाहुल-स्पीति) और अत्तर सिंह को भोटा तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ेंः जनता को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करें अधिकारी
कांगड़ा मंडल के तहत नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार को हरिपुर, अनिल कुमार नगरोटा बगवां, ज्ञान चंद को धीरा, सत्यपाल थुरल और विनोद दुग्गल कांगड़ा भेजा गया हैं। शिमला मंडल में नायब तहसीलदार मलक राम जुब्बल, देवेंद्र कुमार मोरंग किन्नौर, नानक राम निचार, कमल कुमार परवाणू, सौरभ धीमान चिड़गांव, सोहन लाल सुन्नी, मदन लाल संगड़ाह, फरीद मोहम्मद जलोग, सलीम मोहम्मद किश्नगढ़, बंसी राम ददाहू, जगत राज नैना टिक्कर, अश्वनी कुमार पछाद और रमेश चंद अर्की स्थानांतरित किए हैं।