-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 12 हजार पार, अभी 4400 एक्टिव केस
Last Updated on September 20, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 129 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी (Mandi) में 59, कुल्लू में 14, लाहुल स्पीति में 13, ऊना में 12, शिमला में 10, चंबा में 9, कांगड़ा (Kangra) में 6, सिरमौर में पांच व हमीरपुर में एक मामला सामने आया है। वहीं, 36 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें चंबा के 14, बिलासपुर के 9, कुल्लू के 6, कांगड़ा के पांच व सिरमौर (Sirmaur) के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 12 हजार पार हो गया है। यह अभी 12037 है। वहीं, 4400 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 7507 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 116 पहुंच गया है। आज शिमला व कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1999 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 438 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1525 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 36 पॉजिटिव मामले हैं। पिछले कल के 719 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंग: #Kangra में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक 6 पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज नेरचौक( Medical College Nerchowk) के चिकित्सक भी है। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं कोविड अस्पताल नेरचौक में रविवार सुबह कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. प्रदीप बंसल का कोरोना की चपेट में आने के बाद चंडीगढ़ में देहांत हो गया है। डॉ. प्रदीप बंसल हिमाचल प्रदेश के पहले कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर हैं, जिनकी कोरोना महामारी कारण मौत हो गई। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने डॉ. प्रदीप बंसल की मृत्यु पर शोक जताया है।
ऊना जिला में ये मामले आए सामने
शनिवार को जिला ऊना (Una) में रेपिड एंटीजेन पर 73 सैंपल की जांच हुई जिसमें से 12 पॉजिटिव और 61 सैंपल नेगेटिव पाए गए।अंब में 85 वर्षीय महिला और 63 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।हरोली उपमंडल के बढ़ेड़ा की 54 वर्षीय महिला और टाहलीवाल का 40 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गएबंगाणा उपमंडल जे सतरुखा हटली का 57 वर्षीय व्यक्ति और सासन तनोह का 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ का 34 वर्षीय युवक, नंगल सलांगड़ी के 52 और 21 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर की 48 और 44 वर्षीय महिलाएं और जलगरां टब्बा की 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है।
कांगड़ा में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक 6 पॉजिटिव
कांगड़ा (#Kangra) जिला में दो कोरोना (Corona) पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। कांगड़ा कोहाला की 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला टाइप टू मधुमेह से पीड़ित थी। महिला 16 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और पॉजिटिव निकली थी। आज सुबह करीब सवा सात बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इसके अला मस्तपुर इच्छी कांगड़ा की 60 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला को 19 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब नौ बजे महिला ने अंतिम सांस ली। कांगड़ा जिला में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 27 पहुंच गया है। कांगड़ा जिला में कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। इसमें रैत शाहपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर जयसिंहपुर की 80 वर्षीय महिला, मटौर कांगड़ा की 39 वर्षीय महिला, पुलवाला बाजार ऊना की 61 वर्षीय महिला, कंदरेहर चैतड़ू की 60 वर्षीय महिला व रामनगर जयसिंहपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।