-
Advertisement

हिमाचलः अंडर-19 हॉकी टीम में जगह पाने को बहाया 58 खिलाड़ियों ने पसीना
ऊना। जिला मुख्यालय के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर शनिवार को कड़ी धूप के बीच प्रदेशभर से आए करीब 5 दर्जन हॉकी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 हॉकी टीम के गठन के लिए हिमाचल प्रदेश हॉकी संघ द्वारा ट्रॉयल का आयोजन किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत ठाकुर के नेतृत्व में खिलाड़ियों के ट्रायल लेकर 58 में से करीब 25 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया। जबकि कैंप के समापन पर इन्हीं 25 खिलाड़ियों में से अंतिम 18 का चयन करते हुए हॉकी टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तमिलनाडु रवाना किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटरों की विराट कोहली को सलाह, लंबे करियर के लिए देनी होगी बड़ी कुर्बानी
हॉकी हिमाचल द्वारा प्रदेश स्तरीय अंडर-19 टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। ऊना के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर टीम में जगह पाने के लिए प्रदेश भर से करीब 58 खिलाड़ी पहुंचे। हॉकी हिमाचल के मुख्य चयनकर्ता अजीत सिंह और उनकी पूरी टीम ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। अंडर-19 प्रदेश स्तरीय टीम में डिफेंस से लेकर अटैक तक प्रत्येक खिलाड़ी को बारीकी से परखने के बाद जगह देने की बात कही गई है। इतना ही नहीं आधुनिक युग में हॉकी में आए बदलाव के तहत पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट भी तैयार किए जा रहे हैं।
हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल ले रहे मुख्य चयनकर्ता अजीत सिंह ने बताया कि प्रदेशभर से आए 58 खिलाड़ियों में से 25 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के बाद किया जाएगा। चयनित किए गए 25 खिलाड़ियों का विशेष कैंप आयोजित करते हुए हॉकी के विशेषज्ञ शिक्षकों से उन्हें प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ प्रतियोगिता के लिए कैंप के बाद ही अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता तमिलनाडु में 17 से 29 मई तक खेली जा रही है। इसी प्रतियोगिता में हिमाचल की चुनौती पेश करने वाली टीम का गठन करने के लिए इस ट्रायल का आयोजन किया गया। वहीं अजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में हॉकी के लिए आधारभूत ढाँचे की कमी है जिसके चलते खिलाडी बड़े मंच तक नहीं पहुंच पा रहे है। अजीत ठाकुर ने अनुराग ठाकुर के खेल मंत्री बनने के बाद प्रदेश में खेलों को लेकर मूलभूत सुविधाओं में इजाफा होने की उम्मीद जताई है।