-
Advertisement
Breaking: हिमाचल में भरे जाएंगे ये पद, 21 जुलाई तक मांगें आवेदन
Last Updated on June 24, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने विभिन्न श्रेणियों के 40 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह पद एमपीपी एंड पावर (एचपीपीटीसीएल) (MPP AND POWER HPPTCL) में भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। यह सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसमें असिस्टेंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Assistant Officer Executive Trainee-Personnel) पर्सनल के दो पद भरे जाने हैं। दोनों पद अनारक्षित एक्स सर्विसमेन और ओबीसी बैकलॉग के तहत भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल है और विभिन्न श्रेणियों को उपर की आयु सीमा में छूट है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सहायक निदेशक सहित भरे जाएंगे ये पद, अनुबंध आधार पर होगी भर्ती
Advertisement 22e53e0e2c-756f-4843-97ef-271d23538ccb
Advertisement Number 2362021d7c8143d-bbf0-4c0b-b84d-fc4114d277ed
Advertisement Number 216202177ec05fd-80e3-4ac8-b21a-88d55ddcdeea
Advertisement No 2562021Assistant Engineer Electrical7dc1a4e6-6451-4856-b2c8-6ea0f752bedd
Advertisement No 2462021 Assistant Engineer Civilec3083f5-c77d-4fbc-af02-ccd27069b349
Advertisement 22e53e0e2c-756f-4843-97ef-271d23538ccb
साथ ही दो पद असिस्टेंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस के भरे जाएंगे। दोनों पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। असिस्टेंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी लॉ (Assistant Officer Executive Trainee Law) का एक पद भरा जाएगा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। असिस्टेंट इंजीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के आठ पद भरने को प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन पदों के लिए भी आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के सात पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 20 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए भी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। उक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…