-
Advertisement
HP Weather: चढ़ने लगा पारा, ऊना का 39, बिलासपुर का 36 और कांगड़ा का 35 डिग्री पार
शिमला। हिमाचल (Himachal) में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश (Rain) और बर्फबारी के बाद एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। इस वक्त 10 शहरों का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 30 डिग्री से उपर पहुंच गया है। ऊना (Una) का तापमान तो 39.6, बिलासपुर का 36.5 और कांगड़ा का 35.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, हिमाचल में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल में कल से फिर मौसम (Weather) बिगड़ सकता है। हालांकि, 28 और 29 अप्रैल को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व मंडी के उपरी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है। वहीं, शिमला, मंडी, कुल्लू के नीचले क्षेत्रों, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी, चंबा शहर, सोलन व सिरमौर के अधिकतर क्षेत्रों, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, में मौसम साफ रहेगा। तीस अप्रैल और एक मई को लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti), किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन (नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार को छोड़कर) व सिरमौर (नाहन, पांवटा साहिब को छोड़कर) में बारिश, बर्फबारी व आंधी का अनुमान है। दो और तीन मई को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। बारिश, बर्फबारी व आंधी आदि की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: HP Weather : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी ने तोड़े कई रिकॉर्ड, कल भी सताएगा मौसम

अप्रैल में अब तक हुई सामान्य से 72 फीसदी अधिक बारिश
इस माह अब तक सामान्य से 72 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक अप्रैल माह में 112.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। सामान्य 65.7 मिलीमीटर है। कुल्लू (Kullu) में सबसे अधिक 200.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। लाहुल स्पीति में 147.3, किन्नौर में 123.4, मंडी में 118.4, चंबा में 116.7, शिमला में 109.6, कांगड़ा में 96.3, बिलासपुर में 71.6, हमीरपुर में 61.6, सोलन में 62.9, ऊना में 50.8 व सिरमौर में 41 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 15.4 और अधिकतम 26.8, सुंदरनगर में 12.7 और 34.6, भुंतर में 12.1 और 33.0, कल्पा में 3.8 और 18.8, धर्मशाला (Dharamshala) में 15.2 और 27.2, ऊना में 17.0 और 39.6, नाहन (Nahan) में 18.9 और 34.0, केलांग में -1.1 और 9.1, पालमपुर में 16.0 और 29.2, सोलन में 12.4 और 34.0, मनाली (Manali) में 9.2 और 26.0, कांगड़ा में 16.7 और 35.1, मंडी में 12.1 और 35.0, बिलासपुर में 17.0 और 36.5, हमीरपुर में 16.8 और 35.7, चंबा में 12.8 और 33.1, डलहौजी में 15.3 और 21.0 व कुफरी (Kufri) में 14.0 और 20.2 और जुब्बल हट्टी का 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

