-
Advertisement
Himachal: पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला से दुष्कर्म
सोलन/यमुनानगर। यमुनानगर में हिमाचल (Himachal) की एक महिला ने प्रेमी पर दुष्कर्म (Rape) और मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला विवाहिता है और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में रह रही थी। महिला ने बिलासपुर थाना में प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने प्रेमी के पिता पर उस पर बुरी नियत रखने और छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए हैं। महिला हिमाचल के सोलन (Solan) जिला की रहने वाली है। जबकि प्रेमी बिलासपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव में रहता है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि पति से मनमुटाव के चलते वह अलग रहने लगी। इस बीच वह बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी शाहरूख के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद महिला शाहरूख के साथ लिव इन में रहने लगी।
यह भी पढ़ें: Sundernagar : नाबालिगा को भगा ले गया घर के काम में लगा मिस्त्री, किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि शाहरूख का पिता भी उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) कर चुका था। जब उसने इस बारे में शाहरूख को बताया तो उसने मेरी बात ना मान कर अपने पिता का साथ दिया और मेरे साथ मारपीट की। यहां तक कि मेरे गहने भी छीन लिए और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह बिलासपुर में ही किराये के मकान में रहने लगी। महिला ने बताया कि दिसंबर 2020 में शाहरूख व उसका भाई सिकंदर उसके किराये के कमरे में आए। इस दौरान शाहरूख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

