-
Advertisement
Himachal के कॉलेजों में 17 मई से हो सकती हैं छुट्टियां, बुधवार को Cabinet में होगी चर्चा
शिमला। कॉलेजों में जून की छुट्टियों को इसी माह घोषित किया जा सकता है। 17 मई से 10 जून तक छुट्टियां हो सकती हैं। इस पर फाइनल मुहर बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में लगेगी। वहीं, निजी स्कूलों की फीस को लेकर 13 मई बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला होगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) ने दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में संभावित एग्जिट प्लान बनाया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कैसे स्कूलों को चलाया जाए और कैसे पढ़ाई शुरू हो सके। एग्जिट प्लान सीएम जयराम ठाकुर को भी भेजा है। सीएम फाइनल फैसला लेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज व यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं होनी हैं। कॉलेज की छुट्टियां 20 या 25 मई के बाद होती हैं। जल्दी भी कर सकते हैं। 17 मई से 10 जून तक छुट्टियां की जा सकती हैं। अभी छुट्टी करने के बाद जून में परीक्षा आदि लें सकते हैं। इस विषय पर चर्चा करके फैसला लिया जाएगा। परसों होने वाली कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके बाद आदेश पारित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में आज कितने सैंपल नेगेटिव, किस जिला में कितने मरीज-जानें
लॉकडाउन और कफयू्र की स्थिति है। इसमें अधिकारियों के साथ होती रहती है। प्राइवेट स्कूल की फीस को लेकर छात्रों के अभिभावकों व निजी स्कूल मैनेजमेंट के विचार आ रहे हैं। सबका अपना अपना मत है। उन सबको इकट्ठा करके अधिकारियों को फाइनल ओपिनियन बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल भी चलते रहने चाहिए। टीचर को सेलरी मिलती रहे। जो अभिभावक फीस नहीं दे सकते हैं, उनका अपना नजरिया है। किन-किन चीजों पर फीस ली जा सकती है, किन-किन पर फीस नहीं ली जा सकती है, इस पर अधिकारी विचार करके रिपोर्ट बनाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

