-
Advertisement

लव चेयर नामक मशहूर कुर्सी का जाने क्या है इतिहास, पढ़ें पूरी खबर
दुनियाभर में बहुत सी चीजें अपने नाम को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं, लव चेयर (LOVE CHAIR) नाम की कुर्सी भी अपने इतिहास के कारण मशहूर है। सैंकड़ों साल पहले एक राजा ने यह कुर्सी बनवाई थी। अब इस कुर्सी का स्वरूप बदल कर कई जगहों पर बाजार में बेचा जा रहा है। इस चेयर को सेक्स चेयर भी कहा जाता है। फ्रेंच भाषा में इस लव चेयर को Siege d’amour के नाम से जाना जाता है।
ये भी पढ़ें- यहां वर्षों लिव-इन रहते आ रहे हैं कपल्स, गांववालों को भी नहीं है इससे कोई दिक्कत
आमतौर पर एक जोड़े यानि कपल सीट को लव चेयर कहा जाता है। शादी की स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के लिए रखी गई कुर्सी को भी लव चेयर कहा जाता है। यह कुर्सी छोटे सोफे की तरह होती है और यह बहुत आरामदायक भी होती है। कुछ लव चेयर्स लंबी होती है ताकि शव्स उस पर लेट भी सके। यह चेयर्स स्विमिंग पूल या बीच के किनारे रखी जाती है। इस चेयर को कपल के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। कपल इस कुर्सी पर रोमांस भी कर सकते हैं।
कहा जाता है कि ब्रिटेन के पूर्व राजा एडवर्ड-7 ने 20वीं सदी में फ्रेंच फर्नीचर मैन्युफेक्चर से यह कुर्सी बनवाई थी। इस कुर्सी को राजा ने संभोग करने को लिए बनवाया था और उस समय में इस कुर्सी को सेक्स चेयर के नाम से भी जाना जाता था। इस कुर्सी को किंग के शरीर के हिसाब बनाया गया था। अब इस लव चेयर को सजेइच रिपब्लिक (Czech Republic) की राजधानी परेगयू (Prague) में एक सेक्स मशीन म्यूजियम में रखा गया है। म्यूजियम में इस चेयर के बारे में पूरा बताया गया है कि इस कुर्सी को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।