-
Advertisement
हिमाचल: अब होमगार्ड जवानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी
शिमला। हिमाचल में पुलिस (Himachal Police) के बाद प्रदेश के होमगार्ड जवानों (Home Guard Jawan) ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन जवानों ने होमगार्ड्स के लिए स्थायी पॉलिसी बनाने के साथ ही 12 माह का स्थाई रोजगार देने की मांग की है। इसको लेकर सोमवार को प्रदेश भर से होमगार्ड शिमला पहुंचे और सीएम जयराम ठाकुर से मिले। उन्होंने सीएम जयराम (CM Jai Ram) से जल्द मांगे पूरी करने की मांग की और मांगे पूरी ना होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: नशे का कारोबार रोकने को नीति बनाने की दी मंजूरी, घरद्वार होंगे 53 निशुल्क टेस्ट…
होमगार्ड एसोसिएशन (Home Guard Association) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सलाहकार प्रकाश नेगी ने कहा कि 58 वर्षों से होमगार्ड जवान सरकार से अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह ठोस नीति बनाने व 12 माह का स्थाई रोजगार देने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांग को नजरअंदाज कर रही है। जबकि स्थाई रोजगार ना होने के कारण होमगार्ड जवानों को अक्सर आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है और परिवारों के भरण पोषण की परेशानी आ जाती है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों को विभिन्न विभागों के साथ अटैच कर दिया जाता है और उनका कार्य पूरा होने के बाद घर बिठा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में होमगार्ड जवानों ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं दी, लेकिन सरकार द्वारा अन्य विभागों के कर्मचारियों की सेवाओं की तो सराहना कर रही है, लेकिन अभी तक होमगार्ड जवानों (Home Guard Jawans) की बात तक नहीं की गई। इस अनदेखी की वजह से होमगार्ड जवानों का मनोबल कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान प्रदेश ही नही बल्कि अन्य राज्यों में भी चुनावों में ड्यूटी दे रहे है। सरकार ने जिस तरह से पुलिस जवानों की सभी मांगे पूरी की है उसी तर्ज पर होमगार्ड के जवानों के लिए भी स्थाई नीति, छठे वेतनमान देने और 12 माह का स्थाई रोजगार देने की सीएम से मांग की गई है। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने सभी मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



