-
Advertisement
Kangra में खुल सकेंगे Hotel और होम स्टे- रेस्टोरेंट, ढाबों में बैठकर खा सकते हैं खाना
धर्मशाला। जिला कांगड़ा (Kangra) में कुछ शर्तों के साथ अब होटल (Hotel) व होम स्टे भी खुल पाएंगे। साथ ही रेस्टोरेंट, ढाबा, ईटिंग ज्वाइंट (Eating Joint), कैफे, फूड कोर्ट व स्वीट शॉप में सीटिंग सर्विस भी दी जा सकती है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने आज अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के बाद होटल भी खुल सकेंगे, लेकिन यह होटल नॉन टूरिज्म के लिए खोले जा सकेंगे। इसमें हिमाचल के स्थाई निवासी या फिर ऑफिशियल या बिजिनेस के उद्देश्य से आने वाले लोगों को ही ठहराया जा सकता है। अन्य राज्यों के टूरिस्टों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा होटल में जिम, स्विमिंग पूल, थियेटर, ऑडिटोरियम (Auditorium) व बच्चों के खेलने का एरिया बंद रहेगा। होटल में सोशल, राजनीति, मनोरंजन, एकेडमिक, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध होगा। यानि की होटल में किसी भी बड़े स्तर का कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकता है, जिसमें ज्यादा भीड़ एकत्रित हो।
यह भी पढ़ें: कीटनाशक स्प्रे करते बेहोश हुआ प्रवासी, Hospital में इलाज के दौरान गई जान

होटलों में करना होगा सीढ़ियों का प्रयोग, लिफ्ट पर रहेगा प्रतिबंध
होटल में आने वाले लोगों का पूरा पता नाम और मोबाइल (Mobile) सहित लिखना होगा। व्यक्ति किसी रूप में ठहरा था और कब से कब तक ठहरा है, इसकी भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। होटल स्टाफ को मास्क व गलब्ज पहनना जरूरी है। इसके अलावा लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करना होगा। सीढ़ियों का प्रयोग नहीं कर पाने वाले लोग ही लिफ्ट का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा होटल के अंदर रेस्टोरेंट भी खुल सकते हैं। होटल वालों को टूरिज्म विभाग की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। होम स्टे के लिए भी यह शर्तें लागू होंगी।
Curfew Modification Order 11th June 2020 (1)
वेटर टेबल तक लाएगा खाना पर सर्व नहीं करेगा
इसके अलावा कांगड़ा में अब रेस्टोरेंट, ढाबा, इंटिंग ज्वाइंट, कैफे, फूड कोर्ट और स्वीट शॉप में लोग बैठ कर पर स्वादिष्ट व्यजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। 60 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट, ढाबे, ईटिंग ज्वाइंट, कैफे, फूड कोर्ट व स्वीट शॉप में अब सीटिंग सर्विस मिलेगी। दो टेबलों के बीच दो मीटर की दूरी रखना जरूरी है। वेटर (Waiter) व अन्य स्टाफ को मास्क व गलब्ज पहनना जरूरी है। वेटर टेबल तक खाना लाएगा पर सर्व नहीं करेंगर। एक ही परिवार के लोग ग्रुप में टेबल शेयर कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

