-
Advertisement
HPBOSE 10th Result हुआ आउट: मेरिट में लड़कियों ने मारी बाजी; 68.11 प्रतिशत Students रहे सफल
Last Updated on June 9, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने आज 10वीं कक्षा (Class 10th) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 104323 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 70571 छात्र उतीर्ण हुए हैं और 5617 छात्रों को कम्पार्टमेंट घोषित किया गया है। इस प्रकार रिजल्ट 68.11 फीसदी रहा है।
कांगड़ा की तनु बनीं टॉपर; सेकेंड टॉपर हमीरपुर के क्षितिज
मेरिट में 23 लड़कियां 14 लड़के हैं और कुल मिलाकर मेरिट में 37 बच्चे हैं। कांगड़ा की तनु 690 अंकों 98.71 फीसदी के साथ हिमाचल बोर्ड 10वीं 2020 की टॉपर बनी हैं। वहीं हमीरपुर के क्षितिज शर्मा 690 अंकों 98.57 फीसदी के साथ हिमाचल बोर्ड 10वीं 2020 के सेकेंड टॉपर बने हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपना स्कोर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
जाहिर है पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh School Education Board) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था, लेकिन इस बार कोविड-19 (Covid-19) के चलते रिजल्ट जारी करने में देरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को संस्कृत और उर्दू में ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।
HPBOSE 10th result : स्टूडेंट्स इस तरह से चेक कर सकेंगे
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
- इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
- अब Class 10 Results के लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी भरें
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
- रिजल्ट चेक करके प्रिंटआउट ले
ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट-
- तनु – 98.71 फीसदी
- क्षितिज शर्मा – 98.57 फीसदी
- वंश गुप्ता – 98.43 फीसदी
- शगुन राणा – 98.43 फीसदी
- अनीशा शर्मा – 98.43 फीसदी
- शशिपाल – 98.29 फीसदी
- लैला – 98.14 फीसदी
- निशा – 98.14 फीसदी
- वंशिका – 98.14 फीसदी
- शगुन शर्मा – 98.14 फीसदी
- करूण कुमार – 98.14 फीसदी
- प्रियांश महाजन – 98.00 फीसदी
- चार्बी सप्त – 98.00 फीसदी
- अनमोल – 98.00 फीसदी
- अभिलाष शर्मा- 97.86 फीसदी
- अर्श वशिष्ठ- 97.86 फीसदी
- शगुन चौहान- 97.86 फीसदी
- कामाक्षी शर्मा – 97.71 फीसदी
- नवीन सरस्वती – 97.71 फीसदी
- प्राकृति गौतम – 97.71 फीसदी
- विजय कुमार – 97.71 फीसदी
- प्रिया – 97.57 फीसदी
- शौर्य – 97.57 फीसदी
- शिविका भारद्वाज – 97.57 फीसदी
- साहिल कुमार – 97.43 फीसदी
- आदित्य – 97.43 फीसदी
- चेतना – 97.43 फीसदी
- सुरजीत – 97.43 फीसदी
- अंजली – 97.43 फीसदी
- हतिका – 97.43 फीसदी
- श्रेया – 97.43 फीसदी