-
Advertisement
#HP_Corona Update: मनाली पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल सहित आज 711 पॉजिटिव, 21 की मृत्यु
Last Updated on December 1, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज रिकॉर्ड 21 कोरोना (Corona) पॉजिटिव की जान गई है। इसमें कांगड़ा (Kangra) जिला में ही छह लोगों ने दम तोड़ा है। मंडी में चार, कुल्लू व शिमला में तीन-तीन, सोलन में दो, चंबा, हमीरपुर व ऊना में एक-एक की जान गई है। वहीं, हिमाचल में आज कोरोना के 711 मामले आए हैं। साथ ही 759 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल के कुल्लू जिला के मनाली घूमने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भी कोरोना टेस्ट पाए गए हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने सनी देओल को कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। सनी देओल के कोरोना टेस्ट जांच नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में हुई थी। सनी देओल पिछले कई दिनों से मनाली में रह रहे हैं। मनाली के पास वामतट मार्ग पर सेब के बगीचे में मकान किराये पर लिया हुआ है। जहां वे पिछले कई साल से छुट्टियां मनाने आते रहते हैं। प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 41229 पहुंच गया है। अभी 8220 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 32309 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 656 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: दो कोरोना पॉजिटिव सहित आज पहले दिन 468 ने दी HAS की मुख्य परीक्षा
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 200, कांगड़ा में 161, मंडी में 85, सोलन में 75, कुल्लू (Kullu) में 56, चंबा में 36, बिलासपुर में 33, सिरमौर में 17, ऊना में 16, हमीरपुर में 15, लाहुल स्पीति में 5 व किन्नौर में पांच मामले आए हैं। शिमला (Shimla) के 172, मंडी के 162, कांगड़ा के 104, सोलन के 88, हमीरपुर के 74, कुल्लू के 60, बिलासपुर के 40, सिरमौर के 20, चंबा के 15, ऊना के 14 व किन्नौर के दस कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Kangra: कोरोना पॉजिटिव के लिए प्रशासन बना मददगार, टांडा से Hamirpur जाकर दे पाया परीक्षा
हिमाचल में आज कोरोना डेथ का आंकड़ा
हिमाचल में आज 21 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। इसमें 10 पुरुषों और 11 महिलाओं की जान गई है। शिमला में 65 वर्षीय महिला, 69, 60 वर्षीय पुरुष, कुल्लू में 67 साल के व्यक्ति, 63, 52 साल की महिला, हमीरपुर में 71 वर्षीय पुरुष, मंडी में 64,76 वर्षीय महिला, 86 व 89 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है। सोलन में 69 वर्षीय व्यक्ति, 50 साल की महिला, ऊना में 72 वर्षीय महिला, चंबा में 66 वर्षीय महिला की जान गई है। कांगड़ा जिला में 74, 54, 50 वर्षीय व्यक्ति व 47, 60 व 55 साल की महिला की जान गई है।गांव टांडा राजपुर पालमपुर कांगड़ा की 47 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को 21 नवंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब तीन बजे महिला की मृत्यु हो गई। रछयालू शाहपुर कांगड़ा की 60 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला भी मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थी। आज सुबह करीब पौने तीन बजे महिला ने अंतिम सांस ली। मोहल्ला माई का बाग सुल्तानपुर चंबा की एक 55 वर्षीय महिला ने भी मेडिकल कॉलेज टांडा में दम तोड़ा है। महिला की मृत्यु आ सुबह पौने 11 बजे हुई। पकलोह ज्वालामुखी कांगड़ा के 74 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। व्यक्ति भी मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती था। आधी रात करीब सवा 12 बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। कनेड़ धर्मशाला (Dharamshala) के 54 साल के व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज टांडा में आज सुबह चार बजे दम तोड़ा है। चंबा चुराह के 50 वर्षीय व्यक्ति की भी मेडिकल कॉलेज टांडा में जान गई है। व्यक्ति ने आज सुबह 11 बजे दम तोड़ा। जिला में कोविड-19 के चलते मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऊना उपमंडल के टक्का निवासी 72 महिला की मौत के बाद यह आंकड़ा 25 पर जा पहुंचा है। मृतक महिला 20 नवंबर को पॉजिटिव पाई गई थी। जिसे मृतक मरीज को तबीयत बिगड़ने पर उसी दिन पहले कोविड केयर सेंटर हरोली और उसके कुछ ही देर बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां कोरोनावायरस के साथ करीब 10 दिन चली जंग में 30 नवंबर की रात उक्त महिला हार गई और उसने दम तोड़ दिया। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: बुरा गुजरा नवंबर,बरतें सावधानी- नहीं तो बड़ी कीमत पड़ेगी चुकानी- आंकड़े खोलेंगे आंखें
हिमाचल में आज 5519 सैंपल में से 4386 नेगेटिव, 610 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 5519 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4386 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 523 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 610 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 88 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक पांच लाख 34 हजार 894 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 93 हजार 056 नेगेटिव रहे हैं। 41227 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 611 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।
ऊना (Una) उपमंडल के तहत बसदेहड़ा निवासी 65 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया। ऊना उपमंडल मुख्यालय के वार्ड दो स्थित मोहल्ला गुरुसर निवासी 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अंब उपमंडल के ठठल निवासी 36 वर्षीय पुरुष, पंजोआ कलां निवासी 39 वर्षीय पुरुष और उसकी 38 वर्षीय पत्नी, प्रताप नगर अंब निवासी 70 वर्षीय पुरुष, राजपुर जसवां निवासी 59 वर्षीय महिला, चिन्तपूर्णी थाना से 28 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हरोली उपमंडल के बढेड़ा निवासी 46 वर्षीय पुरुष, पुबोवाल 53 वर्षीय पुरुष, धर्मपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, हरोली निवासी 62 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। बंगाणा उपमंडल के अंबेहड़ा रामकिशन निवासी 30 वर्षीय पुरुष, अरलू के तहत शिव नगर निवासी 27 वर्षीय युवक और बल्ह खालसा निवासी 36 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया।