-
Advertisement
#HP_Corona Update: कुल आंकड़ा 50 हजार पार, आज जांच के लिए आए रिकॉर्ड सैंपल
Last Updated on December 16, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 435 मामले आए हैं। वहीं, 576 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 12 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। इनमें से एक की जान हेंड इंजरी के चलते गई है। 11 की मृत्यु कोरोना के चलते हुए है। प्रदेश में कुल आंकड़ा पचास हजार पार हो गया है। अभी 50196 कुल मामले हैं। अभी 6792 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 42531 ठीक हुए हैं। मृत्यु का आंकड़ा 824 है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अब तक #Corona के 193 मामले और 418 ठीक- 5 की गई जान
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
मंडी (Mandi) में 120, शिमला में 95, कांगड़ा में 63, सोलन में 39, बिलासपुर में 25, कुल्लू (Kullu) में 24, लाहुल स्पीति में 19, चंबा, हमीरपुर व ऊना में 13-13, किन्नौर में 9 व सिरमौर में दो मामले आए हैं। शिमला के 181, कांगड़ा के 120, कुल्लू के 94, बिलासपुर के 54, हमीरपुर के 36, चंबा के 33, किन्नौर के 24, ऊना के 23 व सिरमौर के 11 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: सुधरने लगे कुछ हालात, पर कोरोना डेथ अभी भी बनी है चिंता- जानिए कैसे
हिमाचल में कोरोना डेथ का आंकड़ा
हिमाचल में आज 11 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। शिमला में 6, कांगड़ा (Kangra) में दो, कुल्लू, मंडी व ऊना में एक-एक की जान गई है। इसमें आठ पुरूषों व तीन महिलाओं की जान गई है। कांगड़ा में गमरू खनियारा रोड धर्मशाला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति को 13 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। व्यक्ति को गिरने से हेड इंजरी थी। व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले कल रात करीब साढ़े नौ बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। हालांकि, यह मृत्यु कोरोना मृत्यु में नहीं गिनी गई है। टरेड बैजनाथ के 75 वर्षीय बुजुर्ग की भी जान गई है। बुजुर्ग को 28 नवंबर को मेडिकल काॅलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। पिछली रात करीब सवा 12 बजे बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली। सुंगल पालमपुर के 72 साल के व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को 14 दिसंबर को डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब नौ बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। ऊना जिला के चताड़ा गांव निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला में संक्रमण के चलते मौत का आंकड़ा 31 पर जा पहुंचा है। मृतक बुजुर्ग 30 नवंबर को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को दौरान-ए-उपचार उनकी टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शिमला में 47, 64, 58, 55 वर्षीय व्यक्ति, 72, 60 वर्षीय महिला, कुल्लू में 68 वर्षीय महिला व मंडी में 47 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: #Corona राहतः हिमाचल में आज अब तक दो केस, 449 हुए ठीक-6795 एक्टिव केस
आज 9120 सैंपल में से 7481 नेगेटिव, 345 ही पॉजिटिव
हिमाचल में आज रिकॉर्ड 9120 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इनमें से 7481 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1294 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 345 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 58 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। हिमाचल में आज तक 6 लाख 31 हजार 549 सैंपल जांच को लिए गए हैं। इनमें से अब तक 5 लाख 80 हजार 001 नेगेटिव रहे हैं। 50196 ही पॉजिटिव आए हैं। वहीं, 1352 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
यह भी पढ़ें: Himachal में #Corona मामलों की रफ्तार में आई कमी, जानिए आज कितने केस और कितने हुए ठीक
ऊना में कोरोना पॉजिटिव मामलों की डिटेल
जिला ऊना (Una) में आज कोरोना संक्रमण के13 मामले आए हैं। एक फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया। 15 दिसंबर को टांडा मेडिकल जांच को भेजे गए आरटी पीसीआर सैंपल में से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के कस्बा संतोषगढ़ के वार्ड 8 की निवासी 75 वर्षीय महिला, बनगढ़ निवासी 57 वर्षीय पुरुष, बसाल निवासी 48 वर्षीय महिला, उसकी 28 और 24 वर्ष की दो बेटियां और 21 वर्ष के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल की नगर पंचायत गगरेट के वार्ड 7 निवासी 85 वर्षीय महिला, नंगल जरियालां के वार्ड 1 निवासी 12 वर्षीय बालिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। बंगाणा उपमंडल के चपलाह निवासी 36 वर्षीय पुरुष रायपुर मैदान से 34 वर्षीय पुरुष में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। वहीं रैपिड एंटीजन में 15 दिसंबर को जांचे गए 195 सैंपल में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जिला मुख्यालय ऊना की डीसी कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय न्यायिक अधिकारी की फॉलोअप रिपोर्ट पॉजिटीव रही, वहीं रक्कड़ कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय पुरुष और डंगोली निवासी 53 वर्षीय महिला में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। हरोली उपमंडल के बाथू गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही।