-
Advertisement
Gramin Dak Sevak भर्ती रिजल्ट घोषित, 634 पदों पर हो रही भर्ती
Last Updated on January 13, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (HP Postal Circle GDS Result) का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। जीडीएस का रिजल्ट (GDS Result) आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) भर्ती के लिए सात अक्तूबर 2020 को प्रक्रिया शुरू की गई थी। यह प्रक्रिया छह नवंबर 2020 तक चली थी। हालांकि यह चयन अंतिम नहीं है। सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों (Candidates) को अब डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवानी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ambala में सेना पुलिस भर्ती 15 से, Himachal सहित इन राज्यों की महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा
HimachalPradesh-08_Results1_C3
भारतीय डाक की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल (HP Postal Circle) के 634 पदों पर ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्तियां की जाएंगी। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का परीक्षा परिणाम जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aapst.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल सीधे डाउनलोड भी कर सकते हैं। उधर, रिजल्ट में यह साफ किया गया है कि यह चयन अंतिम नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों के वास्तविक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही फाइनल रिजल्ट डिकलेयर होगा।