-
Advertisement
HPBOSE: 10वीं कक्षा का रिजल्ट आउट, 83.87 फीसदी रहा परिणाम- अनमोल ओवरऑल टॉपर
HPBOSE 10th Class Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10 वीं कक्षा का रिजल्ट आज आउट हो गया है। इस बार प्रदेशभर से 93,694 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी। 8433 छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है। इस प्रकार रिजल्ट83.87 फीसदी रहा। एवीएम सीसे स्कूल पहाड़ा जिला कांगड़ा की अनमोल ओवरऑल टॉपर रही।
इस बार ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत आयोजित 10वीं की परीक्षा के चलते परिणाम की अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसके बाद मई-जून में दोबारा परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें वे परीक्षार्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या दो मुख्य विषयों में फेल हो गए हैं।
अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। 10वीं के एग्जाम 2026 का आयोजन 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक के बीच किया गया था। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगा। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर डालकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

