-
Advertisement
HPBOSE अध्यक्ष डॉ राजेश ने किया बोर्ड की सभी शाखाओं का निरीक्षण
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने आज बोर्ड की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया और जो भी खामियां नजर आईं उन्हें जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए।बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड की 43 ब्रांच का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा, संपदा अधिकारी विपिन मेहरा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ राजेश शर्मा ने सभी खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए, ताकि बोर्ड का कामकाज सुचारु रूप से चल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यों में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान अनुभाग अधिकारी संस्थापन संजीव शर्मा, प्रधान सुनील शर्मा, अभिरक्षक रमेश कुमार, अनुभाव अधिकारी तिलक शर्मा और महासचिव निखिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
