-
Advertisement
इन तीन पदों के लिए HPPSC का स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल जारी
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने तीन पदों के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट के शेड्यूल जारी किए हैं। इनमें पहला फ्रैंकिंग मशीन अटेंडेंट (Franking Machine Attendant) पोस्ट कोड 981 का है, जबकि बाकी दो वेटरनरी ऑफिसर और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट (IT Specialist) के पदों के लिए हैं।
फ्रैंकिंग मशीन अटेंडेंट पोस्ट कोड 981 (Post Code 981) की परीक्षा 12 फरवरी, वेटरनरी ऑफिसर की 25 फरवरी और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट की परीक्षा 29 फरवरी 2024 को होगी। फ्रैंकिंग मशीन अटेंडेंट के पद प्रिटिंग एंड स्टेशनरी विभाग, वेटरनरी ऑफिसर का पोस्ट पशु पालन विभाग और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट के पद राजस्व (Disaster management Cell) विभाग में भरा जाएगा।
यह भी पढ़े:कैबिनेट: PWD, IPH विभागों में होंगी भर्तियां, 100 बेड का होगा सुजानपुर अस्पताल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

