-
Advertisement
हिमाचलः एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार, सड़क से उतर पेड़ से अटकी
Last Updated on April 8, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसें लगातार हादसे की शिकार हो रही है। आज सुबह प्रदेश की राजधानी में एक एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। महिला व बस के कंडक्टर को चोटें आई हैं उन्हें इलाज के लिए आई जीएमसी भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही समरहिल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया
यह भी पढ़ें- हिमाचलः छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक तरफा प्यार के चलते दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:30 बजे शिमला से समरहिल चाइली धार कुफर जाने वाली HRTC बस सड़क से सीधे नीचे उतर गई। सड़क से नीचे उटरने के बाद वह पेड़ के साथ लटक गई। जिस समय हादसे हुआ बस में करीब 6-7लोग सवार थे।हादसे में कंडक्टर व महिला को हल्की चोटें आईं हैं। दोनों को उपचार के लिए IGMC अस्पताल ले जाया गया हैं। हादसे में पेड़ बस के अंदर तक घुस गया है। हादसे की सूचना मिलने पर समरहिल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
जाहिर है एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर मान सिंह ने पथ परिवहन निगम पर आरोप लगाया था कि निगम में 40 फीसदी बसें खराब चल रही है। चालक के साथ-साथ सवारियों को भी निगम खतरे में डाल रहा है।एचआरटीसी की वर्कशॉप में न तो मैकेनिक है और न ही पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हैं। निजी बस चालक की गुंडागर्दी हर रोज बढ़ रही है। सरकार बसों का टाइम टेबल ( जारी करें, अन्यथा चालक बसें रूट पर नहीं ले जाएंगे। महीने की सात तारीख हो चुकी है, लेकिन तनख्वाह नहीं मिली है।