-
Advertisement
Vikramaditya के बयान पर भड़के IAS-IPS ,मंत्री के साथ डयूटी से इनकार, बयान मनोबल तोड़ने वाला बताया
Vikramaditya Singh : हिमाचल की आईएएस-आईपीएस ऑफिसर एसोसिएशन लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) के यूपी-बिहार के अफसरों के शासक बनने वाले बयान पर भड़क उठी है। दोनों एसोसिएशन ने विक्रमादित्य के बयान की निंदा की है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की विक्रमादित्य के साथ किसी भी आईपीएस अधिकारी की ड्यूटी ना लगाई जाए।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि विक्रमादित्य का बयान कृत्रिम और अवांछनीय है। यह हिमाचली और गैर हिमाचली में विभाजन पैदा करने वाला है, यह प्रशासनिक दृष्टि से भी नुकसानदेह है। आईएएस-आईपीएस एक संवैधानिक ऑल इंडिया सर्विस है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना, पूरे देश में निष्पक्ष, पेशेवर व एकीकृत प्रशासन उपलब्ध कराना है। एसोसिएशन ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर गहरी पीड़ा जाहिर की है।
भविष्य में इस तरह के बयान दोबारा ना हों
एसोसिएशन ने बैठक कर प्रस्ताव पास किया है। जिसमें सरकार से कहा गया है कि विक्रमादित्य सिंह के साथ किसी भी आईपीएस अधिकारी की पोस्टिंग ना की जाए। भविष्य में इस तरह के बयान दोबारा ना हों, यह सुनिश्चित किया जाए। सिविल सेवाओं की गरिमा, एकता और निष्पक्षता को हर हाल में बनाए रखा जाए। याद रहे कि विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर यूपी-बिहार के अफसरों को लेकर एक पोस्ट किया था। उसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
