बेली फैट कम करना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

हेल्दी रहने के लिए सुबह 10 बजे से पहले ब्रेक फास्ट कर लेना चाहिए

बेली फैट कम करना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

- Advertisement -

हमारे लिए ब्रेकफास्ट दिनभर की डाइट का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। अकसर लोग सुबह की भागदौड़ में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं जो सही नहीं है। विशेषज्ञ हमेशा हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की सलाह नहीं देते हैं। किसी भी व्यक्ति को हेल्दी रहने के लिए सुबह 10 बजे से पहले ब्रेक फास्ट कर लेना चाहिए। आज के समय में लोग बेली फैट से परेशान हैं। भले ही आप मोटे न हो, लेकिन बेली फैट आपको मोटा दिखाने का काम करता है। कई लोग इससे बचने के लिए डाइटिंग करते हैं, तो कई लोग एक्सरसाइज की मदद लेते हैं। लेकिन आप अपने ब्रेक फास्ट में कुछ चीजों को इग्नोर करके बेली फैट को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।


यह भी पढ़े:ब्रेकफास्ट में भूल कर भी ना खाएं ये चार चीजें, आपको बताएंगे सही डाइट

कई लोग अपने ब्रेक फास्ट में जंक फूड शामिल करते हैं। समोसा, छोले भठूरे, चाइनिज, पास्ता जैसे फूड्स खाना पसंद करते हैं। जंक फूड्स आपको मार्केट में आसानी से सस्ते दामों पर सुबह-सुबह मिल जाते हैं। लेकिन ये आपके हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। फास्ट फूड में ट्रांस फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके रेगुलर यूज से आपके पेट की चर्बी के साथ मोटापा, दिल की बीमारी जैसे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

health

व्हाइट ब्रेड ब्रेक फास्ट का एक अहम हिस्सा बन चुना है। इसमे रिफाइंड कार्ब्स के गुण मौजूद होते हैं, जो आपका वजन तेजी से बढ़ाने का काम करता है। खासकर व्हाइट ब्रेड आपके पेट की चर्बी को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में आप व्हाइट ब्रेड को अपने ब्रेक फास्ट में शामिल करने से बचें। ताकि पेट की बढ़ती चर्बी को कंट्रोल कर आप एक फिट फिगर पा सकें।

अगर आप अपने बढ़ते पेट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में क्रीम और एक्स्ट्रा चीनी की कॉफी को शामिल करने से बचें। चीनी के कारण आपकी ये ड्रिंक कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं ब्रेक फास्ट में चीनी शामिल करने से आपका बेली फैट और मोटापा बढ़ने का जोखिम भी बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा चीनी आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कॉफी शामिल करना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि बिना चीनी की कॉफी पीने की आदत डालें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | latest news | Belly Fat | breakfast | reduce | Do not eat | lifestyle healthnews
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है