-
Advertisement
हिमाचल: अपने फ्रैक्चर पांव में प्लास्टर चढ़ाकर मरीजों का हाल जानने पहुंच गए डॉ. जनकराज
शिमला। हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी (Snowfall) में फिसल कर कई लोग घायल हुए। बर्फ़ में गिर कर चोट खाए लोग अस्पतालों में अपना इलाज करवा कर घर चले गए, लेकिन एक व्यक्ति ऐसा भी है जो बर्फ पर फिसल कर चोटिल हुआ और उनके पैर में फ्रैक्चर भी हुआ, लेकिन अपने दर्द को भुला कर वो व्यक्ति अस्तपाल में अपना फ़र्ज़ निभाते हुए दिखा। जी हम बात कर रहे हैं प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी (IGMC) के एमएस डॉ जनकराज की। डॉ. जनकराज शुक्रवार को अस्पताल में भारी बर्फबारी के बीच अस्पताल में मरीजों को देखने जा रहे थे तो ऑकलैंड के पास बर्फ़ में पैर फ़िसलने की वजह से उनके पांव में फ्रैक्चर हो गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः बर्फ में चार दर्जन लोगों ने तुड़वाईं हड्डियां, एंबुलेंस भी नहीं आई
वहां से डॉक्टर जनकराज घर जाने के बजाय न्यू ओपीडी बिल्डिंग की 9 मंजिले की सीढियां चढ़ कर खुद आईजीएसमी के अमरजेसी वार्ड में पहुंचे जहा अपना प्लास्टर चढ़ाने के बाद वार्ड में दर्द से कराह रहे मरीजों को देख वह अपना दर्द भूल गए और अन्य मरीजों एक्सरे देखने में व्यस्त हो गए। इस बीच उन्होंने अन्य मरीजों का हाल चाल भी जाना। उनका मरीजों को देखते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्लास्टर चढ़ाने के बाद घर जाने के बाद ऑपरेशन किए मरीजों का हाल जानने के लिए जनकराज वार्ड तक पहुंच गए। हालांकि डॉक्टरों ने जनकराज को दो हफ्ते का आराम करने की सलाह दी है बावजूद इसके जनकराज अपना दर्द भूल कर अपने मरीजों को देखने मे जुटे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


