-
Advertisement
कान्स में सपना चौधरी ने अब शॉर्ट ड्रेस पहनकर डाया कहर,पिंक फ्राॅक सिर पर पल्लू ओढ़े निकली
कान्स (Cannes) में हरियाणी डांसर सपना चौधरी (Haryanvi Dancer Sapna Choudhary) ने अपने लुक को गजब तरह से स्टाइल किया और हर किसी को कायल बनाया। पहले दिन सपना ने गाॅर्जियस अवतार से तहलका मचाया,लेकिन अब दूसरी बार उन्होंने पिंक फ्रॉक (Pink Frock) सिर पर पल्लू ओढ़कर सबको चित कर दिया। सपना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के बाद दूसरी बार रेड कार्पेट पर शाॅर्ट ड्रेस (Wearing Short Dress) में वॉक किया। पहले लुक के बाद उनके दूसरे लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
सपना ने ग्लैमर का लगाया तड़का
फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्ट्रेस जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही है। हालांकि, वे अकेले नहीं हैं जो इस कार्यक्रम में चकाचौंध कर रहे हैं। यहां देसी क्वीन सपना चौधरी (Desi Queen Sapna Chowdhary) ने भी इस बार अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है। भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी गानों से पहचान बनाने वाली मॉडल एक्ट्रेस सपना चौधरी ने भी इस साल कान्स में डेब्यू किया है। हाल ही में दूसरे दिन के ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं और अपने आकर्षण से सभी को मंत्रमुग्ध करने का प्रयास किया है।
सपना चौधरी डेब्यू डे से थोड़ा हटकर दिखीं
दूसरे दिन सपना चौधरी डेब्यू डे से थोड़ा हटकर दिखीं। हालांकि, कान्स फिल्म फेस्टिवल के फोटोग्राफर्स की नजरें उन पर ना ठहरकर दूसरी एक्ट्रेस की ओर दिखीं। ऐसा उनकी तस्वीर के बैकग्राउंड से साफ जाहिर हो रहा है और अभिनेत्री के फैंस ने भी इस बात को नोटिस किया है। सपना ने जैसे ही दूसरे दिन के सिजलिंग अवतार (Sizzling Avatar) की तस्वीरें शेयर की तो हर किसी ने उनके बैकग्राउंड में खड़े फोटोग्राफर्स को देखा जो कैमरा लिए दूसरे सेलेब्स की फोटोग्राफी कर रहे हैं। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हरियाणवी क्वीन को कान फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के फोटोग्राफर्स अपने कैमरे में जगह ही नहीं दे रहे। फिर भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

