-
Advertisement

यहां हर रोज 23 घंटे बाद छिपता है सूरज-एक घंटे की होती है रात
Last Updated on June 1, 2023 by sintu kumar
वाह! क्या कहने, दुनिया के अलग-अलग देश,अलग-अलग तराने। किसी देश में ऐसा होता है तो किसी में वैसा, हम गाहे-बगाहे सुनते रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे दो देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां 23 घंटे बाद (Sun Hides) सूरज छिपता है,मतलब रात सिर्फ एक घंटे के लिए होती है। दूसरी तरह से कहे तो इन देशों में एक घंटे के अंतराल में ही दिन चढ़ आता है। ये देश अपनी खूबसूरती के लिए भी जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इस देश में आसमान से होती है आग की बारिश, जानिए इसके पीछे का रहस्य
नार्वें (Norway) ये देश दुनिया के अमीर देशों में से एक है। यहां के लोग सेहत को लेकर बेहद सहज हैं। हेल्दी खाना पसंद करते हैं। इन तमाम बातों के बीच नॉर्वे की सबसे बड़ी खूबी है उसकी (Natural Beauty) प्राकृतिक सुंदरता। ये देश आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता। ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हेमरफेस्ट शहर में होती है।नॉर्वे यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी है ओस्लो । इसकी मुख्य. और राजभाषा है नॉर्वेजियन भाषा। नार्वे एक राजशाही है। इसके क्षेत्राधिकार् में स्कैडीनेवियाई देश है। जिसमें पहाड़, ग्लेशियर और गहरे तटीय क्षेत्र शामिल है।नार्वे की राजधानी ओस्लो है। जो हरे भरे स्थानों और संग्रहालयों का एक शहर है।
यह भी पढ़ें: जवान दिखना चाहते हैं तो इस राज को पढ़ लेना-बनी रहेगी खूबसूरती
इसी तरह फिनलैंड भी ऐसा देश है यहां के अधिकतर हिस्सों में गर्मी के दौरान लगभग 73 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता। यहां पर सूरज 23 घंटे तक रहता है और 23 घंटे बाद छिपता है। यहां के ट्रैफिक नियम अन्य देशों से बिल्कुल ही अलग है। अगर किसी के वाहन का चालान कटता है तो वह उसके वेतन के अनुरूप काटा जाता है। फिनलैंड (Finland) को झीलों का देश भी कहा जाता है, यहां पर 1,87,888 झीलें मौजूद हैं। दुनिया की बड़ी कंपनियों में नोकिया और एंग्री वर्ड दोनों ही इस छोटे से देश फिनलैंड की ही हैं। इस छोटे से देश में बिल्लियों के नाखून काटने पर सख्त मनाही है। ऐसा गलती से भी करने पर दंड भुगतना पड़ता है।
फ़िनलैंड, आधिकारिक तौर पर फ़िनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडनए पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे स्थित है, जबकि फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है।