- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में मौसम अभी साफ है। लोगों को धूप सेंकने को मिल रही है। अभी 21 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दूसरी तरफ, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कल के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) तीन से 5 डिग्री तक बढ़ा है। वहीं, कुछ जगहों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है तो कुछ जगहों में कम हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार करीब सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान बढ़ा है। शिमला (Shimla), सुंदरनगर, भुंतऱ धर्मशाला, ऊना (Una), नाहन, पालमपुर, सोलन, मनाली, कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा और कुफरी का अधिकतम तापमान में कमी आई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ा है। वहीं, अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री कम हुआ है। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा है और अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी आई है। कांगड़ा के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
शिमला का न्यूनतम तापमान 9.1, सुंदरनगर का 5.1, भुंतर का 5.7, कल्पा का 2.2, धर्मशाला का 6.2, ऊना का 5.8, नाहन का 8.7, केलांग का -5.9 पालमपुर का 5.5, सोलन का 3.8, मनाली का 5.2, कांगड़ा का 6.6, मंडी का 4.1 बिलासपुर (Bilaspur) का 4.6, हमीरपुर का 4.8, चंबा का 5.9, डल्हौजी का 8.6 और कुफरी का 9.9 डिग्री सेल्सियस है। शिमला का अधिकतम तापमान 16.6, सुंदरनगर का 18.3, भुंतर का 18.5, कल्पा का 7.0, धर्मशाला का 14.4, ऊना का 19.6, नाहन (Nahan) का 14.6, केलांग का 0.6, पालमपुर का 15.5, सोलन का 21.0, मनाली का 14.6, कांगड़ा (Kangra) का 18.0, मंडी का 19.4, बिलासपुर का 20.0, चंबा का 18.4, डल्हौजी का 14.2 और कुफरी का 12.8 डिग्री सेल्सियस है।
शिमला का न्यूनतम तापमान 6.1, सुंदरनगर का 0.5, भुंतर का 0.3, कल्पा का -0.6, धर्मशाला का 5.6, ऊना का 2.8, नाहन का 7.6, केलांग का -10.9, पालमपुर का 2.0, सोलन का 0.4, मनाली का 1.0, कांगड़ा का 3.4, मंडी का 0.0, बिलासपुर का 4.0, हमीरपुर का 3.8, चंबा (Chamba) का 1.7, डल्हौजी का 7.6 और कुफरी का 8.1 डिग्री सेल्सियस है। शिमला का अधिकतम तापमान 16.1, सुंदरनदर का 20.7, भुंतर का 19.9, कल्पा का 8.0, धर्मशाला का 15.8, ऊना का 16.6, नाहन का 17.9, केलांग का 0.3, पालमपुर का 18.0, सोलन का 24.2, मनाली का 14.8, कांगड़ा का 18.4, मंडी (Mandi) का 19.2, बिलासपुर का 23.5, चंबा का 20.1, डल्हौजी का 12.8 और कुफरी का 11.9 डिग्री सेल्सियस है।
- Advertisement -