-
Advertisement
भारत ने तबाह किए Pakistan के पोस्ट, कई पाक सैनिक घायल, चार के मारे जाने की सूचना
श्रीनगर। भारत ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर चार पाक सैनिकों को मार गिराया है। साथ ही, भारतीय सेना ने पीओके के भिंबर,नीलम और नकयाल सेक्टरो में पाकिस्तान (Pakistan) के कई पोस्ट उड़ा दिए हैं। भारतीय सेना की इस कार्रवाई से कई पाक सैनिक भी घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के सैनिकों को मार गिराने की यह कामयाबी भारत ने बीती रात पाई है। वहीं, शोपियां सेक्टर (Shopian Sector) में भी दोनों सेनाओं के बीच मुठभेड़ चल रही है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी नेता का तर्क: ‘Corona से बचने के लिए हमें सोना चाहिए, हम सोते हैं तो Virus भी सोता है….
अवंतीपोरा और शोपियां में भी मुठभेड़
उधर, जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा (Avantipora) में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। साथ ही इलाके में अफवाहें ना फैलें इसके लिए इंटरनेट सेवाएं (Internet Services) बंद कर दी गई हैं। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के होने की खबर मिली थी जिसके बाद सेना की 50 आरआर, एसओजी (LOC) और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका भारतीय सेना ने बखूबी जवाब दिया। फिलहाल दोनों तरह से फायरिंग बंद है।
यह भी पढ़ें: India-China LAC Tension: हिमाचल के इस गांव के लोगों को 25 KM के दायरे से बाहर जाने पर मनाही
आतंकी बनने के अगले ही दिन युवक गिरफ्तार
गौर हो, घाटी में कई युवा आतंकियों के बहकाबे में आकर आतंक की राह पर चलना शुरू कर देते हैं। इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एक दिन पहले ही आतंकी बनने वाले एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के साथ जुड़ा था। गिरफ्तार किया गया युवक कुलगाम (Kulgam) का रहने वाला है जिसका नाम इमरान नबी बताया जा रहा है। युवक, इमरान नबी अनंतनाग की फतेहगढ़ कॉलोनी स्थित विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में पढ़ता है।
