-
Advertisement
मंडी में चरस की आमद ज्यादा, चिट्टे की कम; 309 लोग सलाखों के पीछे
Last Updated on December 29, 2023 by Soumitra Roy
वी.कुमार/ मंडी। इस साल मंडी पुलिस ने 26 दिसंबर तक 75 किलो के करीब चरस (Charas) पकड़ी है, जो पिछले साल की तुलना में 7 किलो अधिक है। हालांकि, पिछले साल की अपेक्षा 2023 में चिट्टे (Chitta) की जब्ती कुछ कम है। बीते दो साल में 1 किलो से अधिक चिट्टा नशे के सौदागरों से बरामद किया गया है। साल 2023 में एनडीपीएस के 227 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। इनमें 309 लोगों को पुलिस ने सलाखों के पीछे (Behind The Bars) पहुंचाया है।
बीते साल की तुलना में इस साल 15 मामले अधिक
इन आरोपियों में ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो परिवार सहित इस काले कारोबार में जुटे हैं। साल 2022 में एनडीपीएस (NDPS) के 212 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 294 लोग संलिप्त पाए गए थे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल एनडीपीएस के मामलों में 15 का इजाफा हुआ है। वर्ष 2023 में जंजैहली में करीब 12 किलो चरस बरामद हुई है। चिटटे की सबसे बड़ी खेप की बात की जाए तो साल के अंत में पुलिस के हाथ सबसे बड़ी खेप लगी है। मंडी शहर (Madi Sity) के पास ही नाके के दौरान 20 दिसंबर दोपहर बाद 5 युवकों को 268 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा गया है।
यह भी पढ़े:भोरंज में 5 किलो चरस सहित शख्स गिरफ्तार, साल की सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद
74 किलो चरस पकड़ी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि इस साल पुलिस ने 74.617 किलोग्राम चरस, 1.128 किलोग्राम चिट्टा, 55 किलो भुक्की और 5 किलो के करीब तैयार अफीम (Opium) को पकड़ा है। साढ़े 12 लाख के अधिक के अफीम के पौधे को नष्ट करने के साथ 80 हजार चरस के पौधों को भी नष्ट किया गया है। इसके अलावा 3.188 किलोग्राम अफीम डोडा और 2.75 ग्राम स्मैक पुलिस ने पकड़ी है।