-
Advertisement
हिमाचल: घायल मिले व्यक्ति ने आईजीएमसी में तोड़ा दम, बेटे ने लगाए हत्या के आरोप
शिमला। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में गौशाला के पास घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान बीती रात को मौत हो गई है। व्यक्ति का इलाज आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में चल रहा था। व्यक्ति की मौत के बाद मृतक के बेटे प्रकाश चंद ने एक व्यक्ति पर उसके पिता की हत्या (Murder) करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कैलाश चंद उनके पिता को अपने साथ ले गया था और उसके बाद वह घायल अवस्था में मिले। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद ने कैलाश चंद पर उनके पिता की हत्या करने के आरोप लगाए हैं और शिकायत (Complaint) दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: बजरी से भरा टिप्पर तेल लदे टैंकर से टकराया, पुल से नीचे गिरने कारण बह गया तेल
मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के भराड़ी घाट में 14 अक्तूबर की शाम को नीकू राम 55 वर्षीय गौशाला के पास घायल अवस्था में मिला था। जिसे इलाज के लिए पहले अर्की अस्पताल और फिर वहां से आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। बीती रात को नीकू राम की आईजीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे प्रकाश चंद ने बताया कि उनके पिता को कैलाश अपने होटल में ले गया था, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई (Beating Case) की गई। उन्होंने बताया कि जब वह 14 अक्तूबर को सड़क पर जा रहे थे तो उन्हें पिता गौशाला के पास घायल अवस्था में मिले। जिनकी बीती रात अस्पताल में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कोविड अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान से की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी
मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि कैलाश ने उनके पिता की हत्या की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार (Arrest) किया जाए। दलित शोषण मुक्ति मंच के अध्यक्ष जगत राम ने बताया कि दलितों के साथ आए दिन अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियो को पकड़ने में असफल हो रही है। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ हो रहे अत्याचार पर सरकार लगाम लगाए नही तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

