-
Advertisement
हिमाचल में नौकरी का मौका : 160 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार
Last Updated on January 9, 2023 by Vishal Rana
धर्मशाला/ऊना। हिमाचल में रोजगार की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड (Security Guards) के 150 पदों पर भर्ती (Recruitment) होने जा रही है। वहीं ऊना जिला में सेल्स मैनेजर के भी 10 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए दो दिन कैंपस साक्षात्कार (Campus Interview) का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड आरटी झबोला जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर (Security Supervisors)और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरूष) अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 11 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा और 12 को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Jobs News: सीआरपीएफ में 1458 पदों पर निकली भर्ती, वर्दी पहनने का सपना होगा पूरा
आवेदनकर्ता की यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 11 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा और 12 को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे।
18 हजार तक कंपनी देगी वेतन
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, परमाणू व चंडीगढ़ रहेगा।
साक्षात्कार के लिए यह दस्तावेज लाएं साथ
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
11 जनवरी को सेल्स मैनेज़र पद के लिए साक्षात्कार
हिमाचल के ऊना जिला में 11 जनवरी को सेल्स मैनेजर पद के लिए साक्षात्कार होंगे। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 11 जनवरी को सुबह 11 बजे होंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज़ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, शाखा ऊना द्वारा 10 पद सेल्स मैनेज़र (मार्किटिंग) हेल्थ इंश्योरेंस के अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री तथा अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 15 हज़ार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 98164.40700 पर संपर्क कर सकते हैं।