-
Advertisement
हिमाचल कैबिनेट मीटिंग: सरकार ने कई स्कूलों अस्पतालों को किया अपग्रेड, नए पद भरने की भी मंजूरी
शिमला। शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए हैं। सरकार ने विभिन्न विभागों में नए पदों को भरने की मंजूरी देने के साथ साथ कई स्कूलों और अस्पतालों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है।सरकार ने रेव्न्यू डिपार्टमेंट में 20 पद नायब तहसीलदार के भरने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही क्रैश बैरियर की रिप्लेसमेंट और मैटेंनेस के लिए सरकार एक नई पॉलिसी लेकर आई है। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना का नाम मुख्यमंत्री ग्हिणी सुविधा योजना किया गया है। हिम केयर योजना का नाम भी मुख्यमंत्री हिम केयर योजना कर दिया गया है। इसके साथ ही सहारा योजना को नाम मुख्यमंत्री सहारा योजना रखा गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेटः शिक्षा विभाग में इस तरह से होगी 8000 मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती
सरकार ने कांगड़ा के बैजनाथ में जल शक्ति विभाग का नया सब डिवीजन खोलने का निर्णय लिया गया है। कुल्लू के पलचान, जाणा, शिरड़ हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा मिडिल स्कूल हलाणा -2 हाई के तौर पर अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ इन स्कूलों में 22 पदों को भरने के लिए स्वीकृति दी गई है।

हमीरपुर स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में 10 नए पद डिफेंट कैटेगिरी के भरे जाएंगे। कुल्लू की सब तहसील सैंज को तहसील का दर्जा मिलेगा। पीएचसी स्वारघाट, अरसू, निथर, जगातखाना, बागीपुल को सीएचस में अपग्रेड किया गया है। बंजार विधानसभा में गड़सा को पीएचसी से सीएचसी कर दिया गया है। मनाली में ग्राम पंचायत छयाल, लसोगी में नई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की निर्णय लिया गया है। इसके साथ यहां नए पदों का सृजन भी होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

