-
Advertisement
Politics: जयराम ने सुक्खू सरकार को पक्के मकान का वादा याद दिलाया, बोले- झूठ से भागने नहीं देंगे
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने मंगलवार को कांग्रेस की सुक्खू सरकार (Himachal Sukhu Govt) को पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र (Manifesto) में कच्चे मकान में रह रहे लोगों को पक्का मकान (Pakka House) बनाने के लिए सब्सिडी देने के वादे को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के झूठ से न तो भागने देगी और न ही लोगों को भूलने देगी।
एक बयान में जयराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सरकार में बैठे लोगों को एक बार कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र पढ़ लेना चाहिए। उन्हें पता चलेगा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास योजना (Mukhyamantri Awaas Yojana) का भी जिक्र किया था। यह वादा किया गया था कि सरकार कच्चे मकान वाले सभी लोगों को अगले 5 साल में पक्का मकान बनवाने के लिए सब्सिडी देगी। सरकार का एक चौथाई कार्यकाल बीत चुका है। लेकिन मुख्यमंत्री आवास की संख्या और अनुदान राशि (Subsidy Amount) बढ़ाना तो दूर, सरकार में बैठे लोग इस चुनावी वादे के बारे में बात भी नहीं कर रहे हैं।
हिसाब तो देना ही पड़ेगा
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को यह बात बहुत अच्छे से समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस के झूठ (Lies) से बीजेपी न तो सरकार को भागने देगी और न ही लोगों को भूलने देगी। कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं को इन वादों का हिसाब देना ही पड़ेगा।

