-
Advertisement
कुल्लू-मनाली घूमने आए झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौ#त
Jharkhand Former CM grandson Death :पर्यटन नगरी मनाली में झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मनाली के एक होम स्टे से वीर सोरेन का शव मिला है। वीर सोरेनअपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली आया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है ।
सिमसा स्थित एक होम स्टे में ठहरा हुआ था वीर
पुलिस के अनुसार, वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ सिमसा स्थित एक होम स्टे में ठहरा हुआ था। 23 फरवरी को सभी दोस्त सोलंग और सेथन क्षेत्र घूमने गए थे और रात सभी कमरे में लौटे तो वीर सोरेन सो रहा था। दोस्तों के जगाने पर उसने सिर में तेज दर्द होने की बात कही। इसके बाद साथियों ने दवा मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह दोबारा सो गया। दोपहर करीब 2 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। जब दोस्त अंदर पहुंचे तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा हुआ मिला।
परिजनों को सूचना दे दी गई है
दोस्तों ने तुरंत उसे वाहन से सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया। डॉक्टरों ने अस्पताल में काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मनाली पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है ।
तुलसी बाबा
