-
Advertisement
DRDO में Jobs का मौका सिर्फ एक इंटरव्यू के जरिए होगा सिलेक्शन
आज के दौर में बहुत सारे युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। ऐसे ही युवाओं के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के प्रीमियर इंस्टीट्यूट डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेटरी (DFRL) में 15 वैकेंसी निकली है। ये भर्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए हैं। इन पदों के लिए सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।इतना ही नहीं इन पदों के सिर्फ एक इंटरव्यू के जरिए सिलेक्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- आर्मी पब्लिक स्कूल में निकली PGT-TGT-PRT के 8000 पदों के लिए वैकेंसी; जल्द करें अप्लाई
इसके लिए डीआरडीओ द्वारा drdo.gov.in जारी नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। Application Form डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इन पदों पर होगी ट्रेनिंग
ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 03 पद
टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस – 12 पद
कुल पदों की संख्या – 15
स्टाइपेंडः ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9 हजार रुपये प्रति माह। टेक्नीशियन अप्रेंटिस को 8 हजार रुपये प्रति माह।
योग्यताएंः ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए – मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक/ फूड साइंस में बीएससी/ फूड टेक या फूड प्रोसेसिंग में बीटेक।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ होटल मैनेजमेंट/ केटरिंग टेक्नोलॉजी/ रेफ्रिजरेशन / प्लास्टिक टेक्नोलॉजी / फूड एंड न्यूट्रिशन / इंस्ट्रूमेंटेशन / बेकिंग टेक्नोलॉजी / फूड प्रोसेसिंग में डिप्लोमा।
आवेदन करने की अंतिम तारीख – 14 अक्टूबर 2020
वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख – 13 नवंबर 2020
