-
Advertisement

28 राज्यों के प्रतिभागियों को हराकर मंडी की जोई ठाकुर बनी मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2022
मंडी। जिला मंडी (Mandi) के कोटली से संबंध रखने वाली ज़ोई ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश सहित जिला मंडी का नाम रोशन किया है। ज़ोई ठाकुर (Joi Thakur) ने दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया कांटिनेंट 2022 का खिताब अपने नाम किया है। सात दिनों तक न्यू दिल्ली (New Delhi) में आयोजित मिस इंडिया कॉन्टिनेंट प्रतियोगिता में 28 राज्यों के 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें ट्रेडिशनल राउंड, टैलेंट राउंड (Talent Round), इंट्रोडक्शन राउंड, सवाल-जवाब राउंड हुए। इसमें मंडी की ज़ोई ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन कर मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2022 ( Miss India Continent 2022) के खिताब को अपने नाम किया। वहीं, ज़ोई ठाकुर के खिताब जीतने के बाद उनके पैतृक गांव कोटली सहित पूरे मंडी जिला में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें:बिलासपुर की चार महिला खिलाड़ी भारतीय हैंडबॉल टीम के लिए सिलेक्ट, बैंकॉक जाएंगी
ज़ोई ठाकुर ने बताया कि उनका बचपन से ही मॉडलिंग (Modeling) का सपना था, जिसे साकार करने में उनके परिजनों ने उनका भरपूर सहयोग किया। बता दें कि इससे पहले ज़ोई ठाकुर मिस हिमालय 2021 (Miss Himalaya 2021) का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…