हिमाचल के इस बेटे ने योगा और माडलिंग में कमाया नाम, अब तक जीते कई आवार्ड

शिमला के हर्ष कंवर योगी ने योगा में जीता आइकॉन अवार्ड 2022, मॉडलिंग में मिले दो टाइटल

हिमाचल के इस बेटे ने योगा और माडलिंग में कमाया नाम, अब तक जीते कई आवार्ड

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल के हर्ष कंवर योगी ने योग और मॉडलिंग (Yoga and Modeling) के क्षेत्र में खासा नाम कमाया है। इन दोनों क्षेत्रों में उन्होंने कई आवार्ड अपने नाम किए हैं। अभी हाल ही में उन्हें इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। हर्ष शिमला (Shimla) के ठियोग की पंचायत शट्या के रहने वाले हैं। हर्ष कंवर मौजूदा समय में बैचलर आर्ट्स ऑफ योगा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मे पढ़ाई कर रहे हैं। योग के क्षेत्र में हर्ष कंवर ने कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। उन्हें तीन बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।


यह भी पढ़ें: सेल्फी से एक युवक बन गया करोड़पति, यकीन नहीं…तो पढ़िए यह खबर

इसके साथ ही उन्हें करीब 15 बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। उन्होंने इसी क्षेत्र में 32 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। हर्ष कंवर ने 2018 में योगा के क्षेत्र में अपनी शुरूआत की थी। हर्ष 16 साल की उम्र में देश के यंगेस्ट योगा प्लेयर 2019 भी बन चुके हैं। हर्ष अब तक 100 से ज्यादा योगा के लाइव प्रोग्राम दे चुके है। योगा के अलावा हर्ष ने मॉडलिंग के क्षेत्र में भी कई नाम कमाए हैं। उन्होंने मात्र एक साल में राष्ट्रीय स्तर के दो टाइटल अपने नाम कर लिए थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | माडलिंग | योग | आवार्ड | बेटे | Yoga and Modeling | हिमाचल | Harsh Kanwar Yogi | कमाया नाम | latest himachal news in hindi | Awards | Himachal headlines in Hindi | Himachal News | today himachal news | latest news | himachal news live | Himachal Breaking News | current news of himachal pradesh | himachal abhi abhi news | himachal news online
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है