-
Advertisement
जुब्बल बीजेपी को झटका, महिला मोर्चा पदाधिकारी ने थामा कांग्रेस का दामन
संजू/ शिमला। टिक्कर तहसील की ग्राम पंचायत पूजारली नंबर-4 से ग्राम प्रधान (Village Pradhan) और बीजेपी महिला मोर्चा (Vice President Of BJP Women Wing) जुब्बल नावर कोटखाई की उपाध्यक्ष लाजवंती ठाकुर ने शनिवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण (Joined Congress)कर ली। लाजवंती इससे पहले बीजेपी मंडल की सचिव भी रह चुकी हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद थे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई (Jubbal Navar Kotkhai) के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। लाजवंती ठाकुर ने कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Education Minister Rohit Thakur) के कार्यों से खुश होकर कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री जुब्बल, नावर और कोटखाई में बेहतर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:हिमाचल के प्रति केंद्र के सौतेले व्यवहार को जनता के बीच ले जाएंगे: गोमा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

