-
Advertisement
जेपी नड्डा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती
बिलासपुर। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता एनएल नड्डा (NL Nadda) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह विजयपुर (Vijaypur) आवास में थे। गत शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस कारण उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर कोठीपुरा (Bilaspur Kothpura) में पहुंचाया गया। डॉक्टरों की ओर से उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की ओर से उनके जरूरी टेस्ट किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक उन्हें डिस्चार्ज (Discharge) कर दिया जाएगा। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार दिख रहा है।
जेपी नड्डा के पिता की तबीयत इससे पहले भी बिगड़ चुकी है। तब उनका एक निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया था। बिलासपुर में आईपीडी (IPD) सुविधा शुरू होने से अब यहां लोगों को उपचार मिलना शुरू हो गया है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाई जगत भूषण नड्डा (Jagat Bhushan Nadda) ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से उनके पिता को उपचार (Treatment) मुहैया करवाया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम तक चिकित्सकों की ओर से एम्स बिलासपुर से डिस्चार्ज करने की बात कही गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

