-
Advertisement
50 किलो वजन रखने पर भी नहीं टूटतीं इस पौधे की पत्तियां, यहां जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह
Last Updated on March 25, 2022 by sintu kumar
आपने अपने आसपास के पेड़-पौधे को देखा होगा, उनकी पत्तियों को भी छुआ होगा। आज हम एक ऐसे पौधे (Plants) की बारे में बताने जा रहे है जिसकी पत्तों पर एक दो किलो वजन नहीं, बल्कि 50 किलो वजन भी रख दे तो भी कुछ नहीं होगा। ये पत्ते आसानी से वजन सहन कर लेंगे। ये पत्ते पानी (Water) में तैरने वाले एक पौधे के हैं और इन पत्तों की ताकत वाकई हैरान कर देने वाली है। ऐसे में जानते हैं कि ये पौधा कौन सा है और इन पत्तों में क्या खास है।
यह भी पढ़ें:रहस्यमयी जंगल में 90 डिग्री पर झुके हुए हैं पेड़, वजह कर देगी आपको हैरान
यह पौधा है जायंट लिली
इस पौधे का नाम है जायंट लिली (Giant lily)। जायंट लिली के फूल भी काफी बड़े होते हैं और इसके पत्ते तो वाकई काफी मजबूत होते हैं। इन पत्तों पर अगर आप 50 किलो वज़न (50 Kg. Weight) भी रख देंगे, तब भी वो पानी पर तैरते रहेंगे। बीबीसी (BBC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका वैज्ञानिक नाम विक्टोरिया अमेज़ोनिका है। ये पत्ते अमेज़न के वर्षावन में ज्यादा मिलते हैं। इसे अमेजन वॉटर लिली, अमेजन वॉटर प्लेटर (Amazon Water Platter), जायंट वॉटर लिली, रॉयल वॉटर लिली भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें:पहाड़ों में पाई जाती है बिच्छू बूटी, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
यह है इसकी खासियत
ये पौधा अपनी चौड़ी पत्तियों के लिए फेमस है। 3 मीटर तक अढाई फीट तक बढ़ सकता है। इन पत्तों को रंग दिन में अलग-अलग टाइम के हिसाब से बदल रहता है। इसकी टहनी इतनी मजूबत होती है कि इस पर काफी वजन रखा जा सकता है और टहनी इस वजन को सह सकती है। इसकी टहनी पांच मीटर तक लंबी होती है।