-
Advertisement
आखिर क्यों लगाया जाता है गणपति बप्पा मोरया का नारा, यहां जानें कारण
Last Updated on September 1, 2022 by sintu kumar
पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम मची हुई है। हर जगह पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर गणपति बप्पा मोरिया क्यों कहा जाता है। आज हम आपको गणपति बप्पा मोरिया बोलने के पीछे का अर्थ समझाएंगे।
ये भी पढ़ें-गणपति को अर्पित करें ये चीजें, गणेश चतुर्थी पर हर मनोकामना होगी पूरी
बता दें कि गणपति बप्पा से जुड़े मोरया शब्द को पीछे भगवान श्री गणेश (Lord Ganesh) का मयूरेश्वर स्वरूप माना जाता है। गणेश-पुराण के अनुसार, सिंधु नामक दानव के अत्याचार से सभी लोग तंग आ चुके थे। सिंधु महा बलशाली दानव था। देवी-देवता, मानव सभी उसके आततायी स्वरूप से त्रस्त होकर बचने का उपाय ढूंढ रहे थे। इससे बचने के लिए देव गणों ने भगवान श्री गणेश का आह्वान किया।