-
Advertisement
गणपति को अर्पित करें ये चीजें, गणेश चतुर्थी पर हर मनोकामना होगी पूरी
Last Updated on August 24, 2022 by sintu kumar
भगवान श्री गणेश को हिंदू धर्म में सर्वप्रथम पूज्य भगवान कहा जाता है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग बड़े धूमधाम से श्री गणेश (Shri Ganesh) को घर पर लाते हैं। गणेश उत्सव पूरे दस दिन तक चलता है। फिर दस दिन के बाद गणेश विसर्जन किया जाता है। इन दस दिनों में श्री गणेश को उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती है।
यह भी पढ़ें:इस दिन मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, विघ्नहर्ता का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय
बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्री गणेश को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हर कार्य में सफलता मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि भगवान श्री गणेश को दस दिनों में किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
लगाएं इन चीजों का भोग
गणेश उत्सव के पहले दिन भगवान श्री गणेश को पहले दिन मोदक का भोग लगाएं। दूसरे दिन मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। तीसरे दिन भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। चतुर्थी का दिन भगवान श्री गणेश को बेहद प्रिय है। इस दिन भगवान श्री गणेश को केले का भोग लगाएं।
इसके बाद पांचवें दिन भगवान श्री गणेश को मखाने की खीर का भोग लगाएं। छठे दिन भगवान श्री गणेश को नारियल का भोग, सातवें दिन मेवे के लड्डू का भोग, आठवें दिन कलाकंद का भोग, नौवां दिन केसर से बने श्री खंड का भोग और दसवें दिन फिर से गणपति को मोदक का भोग लगाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group