-
Advertisement

आखिरी क्यों गोल आकार का होता है कुआं, यहां जानिए इसके पीछे का विज्ञान
दुनिया में कुछ चीजें ऐसी हैं जो सदियों से एक ही तरह की दिखाई दे रही हैं। जैसी कि हम सभी ने देखा है कि कुआं हमेशा गोल ही बनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि कुआं (Well) गोल क्यों बनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कुआं क्यों गोल आकार में ही होता है।
यह भी पढ़ें:नहीं देखा होगा ऐसा रहस्यमयी कुआं, सिक्के डालने से पूरी होती है हर मनोकामना
बता दें कि कुएं का आकार गोल होने के पीछे एक विज्ञान छिपा है। दरअसल, साइंटिफिक कारणों के चलते कुएं को गोल बनाया जाता है। कुएं को ऐसा बनाने से कई तरह के फायदे होते हैं। सबसे खास बात ये है कि गोल कुएं अन्य कुओं की तुलना में काफी मजबूत होते हैं। इन कुओं में कोई भी कोर्नर नहीं होता है, जिसके चलते कुएं में हर तरफ पानी का प्रेशर एक जैसा पड़ता है।
वहीं, अगर कुआं चौकोर आकार में बनाया जाए तो पानी का प्रेशर सिर्फ चारों कोनों पर लगेगा। ऐसे में कुआं ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा। साथ ही साथ कुएं के ढहने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। इस कारण भी कुएं को गोल आकार में बनाया जाता है। इसके अलावा गोल (Round) कुएं को ड्रिल करने में भी आसानी होती है। इसको आसानी से खोदा जा सकता है, जबकि, चौकोर आकार के कुएं को खोदने की बात करें तो इसमें काफी मुश्किल आती है।
गौरतलब है कि जब हम किसी भी तरल पदार्थ को स्टोर करते हैं तो उसके अंदर का प्रेशर उसकी दीवारों पर पड़ता है। ऐसे में भी गोल कुएं ही सही रहते हैं क्योंकि गोल कुआं ज्यादा प्रेशर झेल पाता है। इतना ही नहीं गोल कुआं कई वर्षों तक धंसता नहीं है और ऐसा भी प्रेशर के कारण होता है। गोल कुआं बनाने से मिट्टी से धंसने का खतरा भी कम होता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group